निक जोनस ने प्रियंका को गिफ्ट की ATV कार, ड्राइव कर शूटिंग पर पहुंची 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
निक जोनस ने प्रियंका को गिफ्ट की ATV कार, ड्राइव कर शूटिंग पर पहुंची 

Mumbai. सोशल मीडिया (social media) पर लगातार एक्टिव रहने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)ने अपनी नई कार (car) की फोटो शेयर की है। इस कार को उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने गिफ्ट (gift) किया है। ग्रे कलर की इस ATV कार की एक साइड पर 'Mrs Jonas' भी लिखा हुआ है। प्रियंका ने अपनी इस नई कार की फोट शेयर करते हुए लिखा है कि, इसे कहते हैं दमदार राइड। हमेशा मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद निक जोनस। बेस्ट हस्बैंड एवर। 







View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)





कार ड्राइव कर सिडाटेल के सेट पर पहुंची प्रियंका



 





प्रियंका चौपड़ा को ये कार इतनी पसंद आई कि, वे अपनी अपकमिंग बेब सीरीज (web series) के सेट पर इसे ड्राइव कर पहुंची। दरअसल प्रियंका  इन दिनों सिडाटेल बेब सीरीज की शूटिंग कर रही है। इससे पहले इसी बेब सीरीज की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोटिल हो गईं थी। इसकी जानकारी भी प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। 







View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)





जासूसी की भूमिका में नजर आएंगी प्रियंका



 





बॉलीवुड से हॉलीवुड (hollywood)में धूम मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सिटाडेल बेब सीरीज की शूटिंग कर रही है। इसकी शूटिंग (shooting) कई महीनों से लंदन (london) में चल रही है। प्रियंका चोपड़ा इसमें जासूसी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही इस सीरीज में प्रियंका के अलावा रिचर्ड मैडन (Richard Madden) और पेड्रो लिएंड्रो (Pedro Leandro) भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।इससे पहले प्रियंका ने अपकमिंग फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग खत्म की थी।



प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra निक जोनस shooting हॉलीवुड न्यूज car Nick Jonas Gift Hollywood News कार शूटिंग गिफ्ट